आज डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब साप्ताहिक नामचर्चा में उनके गुरु बाबा राम रहीम द्वारा भेजा गया खत पढ़ा गया।
खत में बाबा राम रहीम ने सेवादारों को संबोधित करते हुए मुख्यत: तीन बातों पर ज़ोर दिया
उन्होंने डेरा सच्चा सौदा द्वारा गुरुग्राम में किए गए सफ़ाई अभियान को सराहा। साथ ही सेवादारों द्वारा रोहतक में सफ़ाई अभियान करने की इच्छा को समर्थन देते हुए डेरा प्रबंधकों को सफ़ाई अभियान करने की प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने को कहा।
बाबा राम रहीम ने रूस और यूक्रेन में होने वाले युद्ध को रोकने और वहां शांति होने के लिए प्रार्थना की और सभी सेवादरों से भी शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
साथ ही बाबा राम रहीम ने चिट्ठी में यह भी लिखा कि वे सभी धर्मों का सत्कार करते हैं और करने की शिक्षा देते हैं, किसी भी धर्म की बेअदबी करना तो दूर, वे ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकते।
जहां बाबा के खत से उनके अनुयायी प्रसन्न थे, वहीं हजारों की आंखों में वैराग्य का सैलाब भी उमड़ रहा था।
उल्लेखनीय है की बाबा फरवरी में 21 दिन की पैरोल पर गुरुग्राम में रुके थे।
1 Comment
Nidhi Singh
(March 27, 2022 - 9:11 pm)Nice to know about it